टीचर ने किया छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके के बड़ा चंबल क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षा द्वारा यहां पढऩे वाले 13 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दो दिन पहले आरोपी ने पीडि़त बच्चे के साथ गलत कार्य किया था, इसके बाद बीती दोपहर किशोर किसी तरह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐशबाग पुलिस के अनुसार 13 साल का बच्चा ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहता है, और बड़ा चंबल स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। बीते एक सप्ताह से उसका स्वास्थ्य खराब था, जिसके चलते वह पढ़ने नहीं जा रहा था। बीती 15 फरवरी की रात नाबालिक को पढ़ाने वाला आरोपी हमजा बच्चे के घर पहुंचा और उसकी मां से कहा कि बच्चे का मन घर में रहकर पढ़ाई में नहीं लग रहा है, इसलिए इसे मदरसे में रखूंगा। बच्चे की मां उसकी बात मान गई। रात ग्यारह बजे आरोपी नाबालिग को अपने साथ लेकर चला गया। बाद में 16 फरवरी की रात आरोपी ने बच्चे के साथ गलत कार्य किया। दूसरी रात भी ऐसा ही हुआ। बीती दोपहर ढाई बजे जब आरोपी सो रहा था, तभी मौका पाकर बच्चा वहां से भागा और अपने घर आ गया। इसके बाद उसने मां और परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
