टीम किसी एक के भरोसे नहीं : रोहित

साउथम्पटन । भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने विश्वकप के पहले ही मैच में टीम की जीत के बाद कहा कि हम किसी एक भरोसे पर नहीं हैं। रोहित के नाबाद शतक से ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले ही मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में रोहित ने अपने स्वाभाविक खेल के विपरीत खेला। रोहित ने एक छोर संभाले रखा और अंत में टीम के जीत दिलाकर ही लौटे जबकि वह आक्रामक बल्लेबाज हैं। रोहित ने जीत के बाद कहा कि उनकी कोशिश मुश्किल विकेट पर बने रहने और साझेदारियां करने की थी। रोहित ने कहा, "इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ था, मैं अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सका। मुझे अपने शॉट्स खेलने में समय लगा, मुझे अपने कुछ शॉट्स भी रोकने पड़े।
रोहित ने कहा कि टीम के हर बल्लेबाज का अपना काम है। किसी दिन कोई चलता है तो किसी कोई और रोहित के अलावा कोई अन्य बल्लेबाजी पचास रन भी नहीं बना सका।
रोहित ने अपनी शानदार पारी के बाद कहा, "सभी बल्लेबाजों की अपनी जिम्मेदारी है। हम किसी एक के भरोसे नहीं रहते। यही इस टीम की पहचान है। हमने ऐसा ही किया, यह बड़ा टूर्नामेंट है और कभी कोई आगे आएगा तो कभी कोई।" रोहित ने इंग्लैंड के मौसम पर कहा, "हम इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत में खेल रहे हैं।
रोहित के अलावा मध्यक्रम में अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी ने 34 रनों की कीमती पारी खेली और इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद बाकी रहते ही चौके के साथ टीम को जीत दिला दी। भारतीय गेंदबाजी ने इस जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। टीम के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सिर्फ 51 रन देकर 4 विकेट लिए।
