टी20 सिरीज से नई शुरुआत करेंगे ऋषभ

कोलकाता । युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और टेस्ट श्रृंखला से नई शुरूआत करना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला 15 सितंबर से शुरू होगी। ऋषभ ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मैने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए काफी मेहनत की है। मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलूंगा और नए सिरे से शुरूआत करना चाहूंगा।' वहीं वेस्टइंडीज दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। सारे मैच जीतकर लौटना सुखद था लेकिन अब वह बीती बात हो चुकी है। हमें घरेलू श्रृंखला खेलने का फायदा मिलेगा और सबसे अहम अच्छी शुरूआत करना होगा।' ऋषभ ने आगे कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन में सुधार करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहता हूं। इस समय मेरा ध्यान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर है। एक समय पर एक श्रृंखला के बारे में ही सोचते हैं।' अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं धोनी भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन मैं इस तुलना पर ध्यान देने की जगह अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं।

Leave a Reply