टोक्यो ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर, दो खिलाड़ी निकले कोविड-19 पॉजिटिव

नई दिल्ली| जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। इन खेलों के सीईओ तोशीरो मुटो ने शनिवार को कंफर्म किया था कि एथलीट स्थल पर शनिवार को कोरोना संक्रमण का पहला सामने आया है, लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इन खेलों में भाग लेने जा रहे दो एथलीट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की सूचना एएफपी ने दी है। 
इसके मुताबिक, कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद ओलंपिक गांव में रह रहे इन दोनों एथलीटों को आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए खेलों के आयोजकों ने आठ जुलाई को घोषणा की थी कि किसी भी दर्शक को टोक्यो और आसपास के तीन प्रांतों में स्थित एथलीट स्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना महामारी की स्थिति बिगड़ने के कारण एक और आपातकाल लगाया गया है। फुकुशिमा प्रांतीय सरकार की ओर से दो दिन बाद अजुमा बेसबॉल स्टेडियम के लिए भी इसी तरह का निर्णय लिया गया था।
 

Leave a Reply