ट्रक ने पुलिस हेड कांस्टेबल को कुचला, घटनास्थल पर मौत

अहमदाबाद | शहर के चांदखेडा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई| पुलिस ने कांस्टेबल के पुत्र की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है| जानकारी के अनुसार गांधीनगर के सेक्टर 2 निवासी राहुलभाई परमार चांदखेडा पुलिस थाने में बतौर हेड कांस्टेबल सेवारत थे| शुक्रवार की रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद मोटर साइकिल पर अपने घर की ओर जा रहे थे| उस वक्त अहमदाबाद-गांधीनगर हाईवे पर उवारसद सर्कल के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को चपेट में ले लिया| ट्रक के नीचे कुचल कर राहुल परमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| राहुल परमार के आधार कार्ड पर उनकी शिनाख्त कर गांधीनगर स्थित उनके परिवार को पुलिस ने जानकारी दी| राहुल परमार के पुत्र आयुष की शिकायत के आधार पर अडालत पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है|
