ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को उड़ाया, गर्भवती महिला की मौत

अरवल्ली | मोडासा के सहयोग सर्कल के निकट ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया| हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया| जानकारी के मुताबिक अरवल्ली जिले के मोडासा में मालपुर रोड स्थित आराधना सोसायटी निवासी भरत नटवरलाल भावसार अपनी पत्नी कृपा भावसार के साथ मोटर साइकिल पर शहर के सहयोग सर्कल से गुजर रहे थे| उस वक्त एक ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया| ट्रक की चपेट में आई गर्भवती कृपा करीब 20 फूट तक घिसटती चली गई| इस हादसे में कृपा भावसार की मौत हो गई| जबकि उसका पति पार्थ भावसार गंभीर रूप से घायल हो गया| दुर्घटना के बाद ड्राइवर घटनास्थल पर अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया| पार्थ भावसार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है|

Leave a Reply