ट्रेन से कटकर हुई युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा| सर्वमंगला ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई हैं। युवक फोकटपारा निवासी राजेश सिंह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला ट्रैक के पास सुबह फोकट पारा निवासी राजेश सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत किस वजह से हुई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply