ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से हमला, हमलावर भी घायल

सूरत | शहर के मनीशा अंडरपास के निकट पुलिस कांस्टेबल पर हमले से पुलिस बेड़े में सनसनी फैल गई| इस घटना में हमलावर भी घायल हुआ है| जानकारी के मुताबिक सूरक के अमरोली के मनीषा अंडरपास के निकट पराक्रमसिंह गोहिल नामक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने एक वाहन चालक को रोका था| जिसे लेकर वाहन मालिक और कांस्टेबल के बीच झगड़ा हुआ था| वाहन डिटेइन करने के मुद्दे पर वाहन मालिक ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया| जिसमें पुलिस कांस्टेबल के साथ हमलावर भी घायल हुए हैं| हमलावर हरेश खाचर पेशे से शिक्षक और सूर्यसेना समेत करणी सेना के गुजरात के मंत्री हैं| हमले में घायल कांस्टेबल पराक्रमसिंह गोहिल को स्मीमेर और हरेश खाचर को उपचार के लिए किरण अस्पताल में ले जाया गया|

Leave a Reply