ट्रैफिक पुलिस के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल,शिक्षक को सौंपा खोया हुआ बैग

बिलासपुर । आज के इस दौर में पैसों के लिए एक ओर जहां अपराध ने सभी सीमाएं लांघ दी है, लोग पैसों के लिए इंसानियत को भूलते जा रहे है वहीं दूसरीओर कुछ ऐसे लोग भी है जो इमानदारी और इंसानियत ही अहमियत देते है। एक ऐसी ही मिसाल पेश की है ट्रैफिक थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप त्रिपाठी ने, सिपाही संदीप त्रिपाठी को ड्यूटी के दौरान शनिवार को छतौना मोड़ पर एक लावारिस बैग मिला। जिसमे नगद 50 हजार, चेक बुक, आईडी कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे।
बैग में मिले कागजातों के आधार पर संदीप त्रिपाठी ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ के शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल जांगड़े सर को बुलाकर उनका बैग वापस कर दिया। बैग मिलने से खुश जांगड़े से ने संदीप का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी तरफ से कुछ नगद राशि देने कि पेशकश की जिसे संदीप ने विनम्रता पूर्वक ठुकरा दिया। वहीं दूसरीओर पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारीयों ने भी उनके इस कार्य को लेकर सराहना की। श्री जांगड़े ने नगदी रकम और चेकबुक,जरूरी कागजात मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए संदीप त्रिपाठी और पुलिस विभाग के प्रति आभार जताया।
