डायबिटीज के शिकार हैं तो इन 5 फूड्स से करें शुगर को कंट्रोल

देश और दुनिया में डायबिटीज लोगों में सबसे ज्यादा पनपने वाली बीमारी बनती जा रही है।शुगर टाइप-1 और टाइप-2 दो तरह की होती है। टाइप- 2 डायबिटीज वाले इनसान की बॉडी इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाती है और इस स्थिति को इंसुलिन प्रतिरोध कहा जाता है। टाइप 2 डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं। शुगर ऐसी बीमारी है जिसमें डाइट बेहद मायने रखती है। आइए जानते हैं कि टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण कौन-कौन से हैं और उसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में किन चीज़ों को शामिल करें।

टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण:

टाइप-2 डायबिटीज के मरीज़ों को शुरूआत में ज्यादा प्यास और भूख लगती है। बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना, थकान और आंखों में कम दिखाई देना प्रमुख लक्षण शामिल हैं।

टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार फूड्सः

हरी सब्जियों का करें सेवन:

हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं। टाइप-2 डायबिटीज़ को कंट्रोल करना चाहते हैं तो हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

Leave a Reply