डीयू में प्रवेश के लिए रखें इन बातों का ध्यान 

हर छात्र का सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में प्रवेश लेने का होता है। अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने का सपना देख रहे हैं तो रखें इन बातों का खास ध्यान। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश की प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो सकती है। 
जहां भी आपको एडमिशन लेना है, उससे पहले उस कोर्स, कॉलेज, वहां की फैकल्टी के बारे में पता कर लें। साथ ही पहले ही काउंसलर की सहायता से यह तय कर लें कि आपको क्या पढ़ाई करनी है। उसके बाद उस पढ़ाई के बारे में जानकारी ले लें।
तैयारी- कट-ऑफ जारी होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार रहें। इस काम में फॉर्म भरना, दस्तावेज लगाना आदि शामिल है। 
सभी दस्तावेज रखें साथ-सभी दस्तावेज तैयार कर लें और प्रवेश के समय सबकुछ लेकर जाएं। अपने साथ फोटो कॉपी के साथ ही मूल कॉपी भी रखें 
विकल्प रखें- कई बार किसी वजह से कॉलेज में आपका प्रवेश नहीं हो पाता है, ऐसे में प्रवेश के लिए दूसरा प्लान हमेशा तैयार रखें। इससे आप दूसरे कोर्स कर  अपनों सपनों को साकार कर सकते हैं।

Leave a Reply