डेंटिस्ट से शादी करने आया दुल्हा नकदी और सामान लेकर गायब

डॉ. बिदू बंसल निवासी पंचकूला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह एक डेंटल सर्जन के तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकपुर जिला पंचकूला में तैनात हैं। जनवरी, 2019 में शादी डॉटकॉम के माध्यम से रवि कुमार उनके संपर्क में आया था। उसने उन्हें बताया था कि वह अकेला है और उनसे शादी करना चाहता है। वह दोनों चंडीगढ़, दिल्ली में लगभग तीन-चार बार मिले। दोनों शादी के लिए सहमत थे। जिसके बाद डेंटल सर्जन ने अपने माता-पिता की सहमति से 6 मई 2019 के लिए शादी तय कर ली थी। आरोपित ने डेंटल सर्जन को बताया था कि उन्होंने अपने माता-पिता को छोटी उम्र में खो दिया है और उनके एक भाई और दो बहनें हैं। कार्यक्रम के अनुसार रेड बिशप पंचकूला में विवाह की बुकिग कर ली गई। डेंटल सर्जन के माता-पिता ने समारोह की व्यवस्था की। बारात 6 मई 2019 को आने वाली थी, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद आरोपित रवि कुमार सोमवार शाम रेड बिशप में अकेला आया और बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार शाम को समारोह में शामिल होंगे। रिश्तेदार अकेले दुल्हे को देख रह गए दंग

 

युवती के सभी रिश्तेदार अकेले दुल्हे को देखकर आश्चर्यचकित हुए, हालांकि सभी उसके रिश्तेदारों की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन शाम तक कोई नहीं आया। बार-बार युवती के रिश्तेदारों के पूछने पर वह बहाने बनाता रहा। युवती के रिश्तेदार पहले से ही एकत्र थे, इसलिए अंगूठी पहनाने के समारोह को आगे बढ़ा दिया। युवती के माता-पिता ने इस अवसर के लिए एक डायमंड रिग और सोने की चेन की आरोपित रवि कुमार को युवती के हाथों पहनवा दी। युवती रिश्तेदारों को रवि कुमार के व्यवहार के बारे में संदेह था। मंगलवार सुबह गायब हो गया आरोपित

मंगलवार सुबह लगभग सवा 6 बजे आरोपित रवि कुमार कार लेकर रेड बिशप से गायब हो गया और उसका कमरा भी बंद मिला। युवती ने उसे फोन कॉल किया, उसने उसे बताया कि वह पहले ही अंबाला के लिए निकल चुका है और उसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। रिश्तेदारों ने बताया, वह तो मोबाइल बंद रखता है

सुबह 11 बजे तक युवती ने बार-बार कॉल करने के बावजूद 7 मई को उसके रिश्तेदारों से दो-तीन बार बात की, तो पता चला कि वह अपना मोबाइल अकसर बंद रखता है। आरोपित युवती से 5 लाख रुपये नकद, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और उसके साथ गिफ्ट की नगद राशि लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply