डेनमार्क से इंडिया आकर युवती ने ड्रग के आदी प्रेमी से की शादी, युवक की जिंदगी को बना दिया खुशहाल

आजकल जहां लोग अपने नशेड़ी रिश्तेदारों और दोस्तों का बाहर नाम लेने का हौसला नहीं जुटा पाते और नाता तोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं डेनमार्क की रहने वाली कैटलीन ने कुछ ऐसा किया कि लोगों सुनकर दंग रह गए। उनकी गुरदासपुर के मलकीत सिंह से दोस्ती हुई और उसके बाद प्यार हो गया। लेकिन ये प्रेम कहानी कई मायनों में अद्भूत है।
दरअसल युवक नशे का आदी था। कैटलीन ने उसे अपना प्रेमी बनाया। प्रेमिका बनकर जब वह नशे के दलदल से युवक को बाहर निकालने में सफल नहीं हुई तो फिर उसकी पत्नी बन गई। वह अपने पति के साथ परछाई की तरह रही ताकि उसे इस दलदल से बाहर निकाल सके। इसके लिए वह सात समंदर पार कर भारत आ पहुंची।
कैटलीन को अपने प्यार पर भरोसा था और इसी भरोसे की बदौलत उसने अपने पति को नशे के चंगुल से बचाकर मिसाल पेश की। कैटलीन ने विशेष तौर पर गुरदासपुर के रेड क्रास नशा छुड़ाओ केंद्र और फतेहगढ़ चूडियां पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया।कैटलीन का मानना है कि केवल नशे की वजह से रिश्तों को तोड़ा नहीं जा सकता बल्कि ऐसे रिश्तों को आत्मविश्वास से इस दलदल से बाहर निकालना चाहिए। कैटलीन का कहना है कि नशे में ग्रस्त व्यक्ति को एकमात्र प्यार की जरूरत होती है। हम सभी को मिलकर नशे को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए।

कैटलीन ने आखिरकर नशे के खिलाफ जीत हासिल की। कैटलीन का कहना है उनके प्यार की बुनियाद सच है क्योंकि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के दौरान ही मलकीत सिंह ने उसे सच बता दिया था कि वह ड्रग का आदी है और वह मलकीत सिंह द्वारा बोले गए इस सच से प्रभावित हुई और उसे अपना जीवनसाथी बनाकर नशे से बाहर निकालने का फैसला कर लिया।

Leave a Reply