डेब्यू फिल्म से लेकर स्टाइल और लुक्स से आर्यन खान ने बटोरी सुर्खियां

मुंबई| शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ कर रही है। एनसीबी को पता चला था कि मुंबई में एक लग्जरी क्रूज में पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में ग्लैमर और बिजनेस क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल थे। आर्यन खान से पूछताछ की खबर सामने आते ही बॉलीवुड मे हलचल मच गई। ऐसे में चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
फिल्मों में किया काम
आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को दिल्ली में हुआ। अन्य स्टारकिड्स से अलग आर्यन को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। पैपराजी के सामने वह कम ही सामने आते हैं। हालांकि शाहरुख खान के बेटे होने की वजह से वह चर्चा में रहते हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए आर्यन फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं। करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कैमियो किया था। इसमें वह शाहरुख खान के बचपन के रोल में थे और जया बच्चन की बाहों में खेलते हुए दिखे थे। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी काम किया था लेकिन उनके सीन को काट दिया गया। 2019 में आर्यन ने फिल्म ‘द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने सिंबा के रोल के लिए डब किया था। फिल्म में मुस्तफा के लिए शाहरुख खान की आवाज थी।
कहां से की पढ़ाई
आर्यन ने अपनी स्कूलिंग लंदन के सेवेन ओक्स से की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने फिल्म मेकिंग और राइटिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से की।
