ड्राइवर की सूझबूझ से सकुशल बचे सभी यात्री, यूपी से जा रहे थे मुंबई

उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के मुंबई के लिए निकली बस में बीती रात अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

गुना  मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक MH 12 QW 2794 बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश से मुंबई के लिए रवाना हुई। इसमें अधिकतर मजदूर बैठे हुए थे। बस जैसे ही जिले की जंजाली चौकी अंतर्गत पार्वती पल के पास पहुंची तो अचानक बस से ड्राइवर की साइड से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। ड्राइवर ने तत्काल बस को साइड में लगाया और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। हड़बड़ाहट में सभी यात्री बस से उतर गए। ड्राइवर की साइड एक अगले पहिये के पीछे की साइड एक बॉक्स से तेज लपटें उठती हुई दिखाई दी। तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई। जंजाली चौकी प्रभारी अरुण भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। सूचना देने के बाद दमकल मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। समय रहते अगर आग पर काबू न पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सकुशल बच गए। गुरुवार सुबह दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को रवाना किया गया।

Leave a Reply