ढाबे पर 2 युवकों को किन्नरों ने लाठी-डंडों से पीटा

करनाल । हरियाणा के करनाल से किन्नरों की गुंडागर्दी और हुड़दंगाई का मामला सामने आया है। यहां हाइवे पर एक ढाबे में दिनदिहाड़े आधा दर्जन किन्नरों ने जमकर गुंडागर्दी की। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ढाबे पर मौजूद 2 लोगों से किन्नरों की नोंकझोंक हो गई। बाद में मामला इतना बढ़ा गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। करीब एक सप्ताह पहले हुई इस घटना का खुलासा बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो से हुआ है। दो हिस्से वाले इस वीडियो के में किन्नर मारपीट करते और उत्पात मचाते दिख रहे हैं।
लगभग एक मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में 2 किन्नर जहां कार चालक पर हमला करते दिख रहे हैं। वहीं इसमें उनके साथी दूसरे व्यक्ति पर लाठी-डंडों के साथ टूट पड़े। किन्नरों की गुंडागर्दी का शिकार कार चालक जान बचाने के लिए गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन दूसरा शख्स ढाबे पर ही बैठा दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। बीते 11 जुलाई को सबह के समय घरौंदा-करनाल नेशनल हाइवे पर स्थित चढ़दी कलां ढाबे पर 2 लोगों का वहां खड़े किन्नरों के साथ विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किन्नरों को हिरासत में ले लिया था।  पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही जिनसे मारपीट हुई है, उनसे बात भी की है। पुलिस जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रही है।

Leave a Reply