तंदूर की तरह तप रहा हरियाणा, तापमान 49 डिग्री पर पहुंचा, आज शाम से राहत की उम्मीद

प्रचंड गर्मी और सूर्यदेव के तीखे तेवर के कारण हरियाण जैसे तंदूर में बदल गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा के तलवाड़ा में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्म हवा के थपड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और रात को भी गर्म हवाएं चलती हैं।
राज्य में सिरसा के गोरीवाला और झज्जर के बहादुरगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 16 जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने आज शाम या रात से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रात व 12 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
प्रदेश के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में मंगलवार से बदलाव शुरू होगा। 11 से 13 जून तक आंशिक बादल व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
जिलावार तापमान का ब्योरा
अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
गोरीवाला (सिरसा) 49 31
नारनौल 48.3 27
गुरुग्राम 48 —
बहादुरगढ़ 48 32
झज्जर 47 33
लोहारू (भिवानी) 47 33
सिरसा 47 31
चरखी दादरी 46.6 33
फतेहाबाद 46.5 33
हिसार 46.4 25.3
जींद 46 32
फरीदाबाद 46 32
पलवल 46 30
सोनीपत 46 —
नूंह 45.3 28
रोहतक 45 27
कुरुक्षेत्र 45 28
कैथल 45 31
अंबाला 44.8 27.2
करनाल 44 26.4
पानीपत 44 30
यमुनानगर 43 28
