तरबूज के कारण वॉलमार्ट 50 करोड़ मुआवजा देगा!

अमेरिका के अलबामा राज्य में वॉलमार्ट स्टोर को एक तरबूज के बदले ग्राहक को 75 लाख डॉलर यानी लगभग 50 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। एक पूर्व सैनिक हेनरी वॉकर वॉलमार्ट स्टोर में तरबूज लेने पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान वहां रखी लकड़ी में फंसकर वह गिर गए, जिससे उनकी कमर टूट गई। 

कोर्ट में हेनरी ने वॉलमार्ट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि स्टोर लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। अब एक कोर्ट ने वॉलमार्ट से पूर्व सैनिक को मुआवजा देने को कहा है। हालांकि वॉलमार्ट ने कहा कि वह फैसले के खिलाफआगे अपील करेंगे। 

हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, जून 2015 में हेनरी वॉकर वॉलमार्ट स्टोर में तरबूज लेने गए, लेकिन उनका पैर बगल की एक लकड़ी में फंसा और वह गिर गए।

Leave a Reply