तामुलपुर में पीएम मोदी बोले- असम में एक बार फिर एनडीए सरकार

नई दिल्ली. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव जारी हैं. 6 अप्रैल को इन राज्यों में मतदान होना है. बंगाल और असम में जहां यह मतदान का तीसरा चरण होगा वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इसी एक दिन मतदान होना है. इस बाबत शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी- असम और बंगाल में रैली करेंगे तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में होंगे. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में सभाएं करेंगे.
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट के कुछ हिस्सों में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी एवं भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है. पुलिस ने कहा कि नंदीग्राम सीट के भेकुटिया इलाके में हुई झड़प में एक महिला घायल हो गई जो भाजपा की कार्यकर्ता बताई जा रही है. घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच वर्षों में असम के लोगों को दोहरा लाभ दिया है. विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है, जिससे महिलाओं के लिए जीवन आसान हो रहा है और युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं.
मोदी ने कहा कि मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने NDA सरकार बनाना तय कर लिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं. असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं. असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि दो चरणों की वोटिंग के बाद आज तामूलपुर में आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है. इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार NDA सरकार, ये लोगों ने तय कर लिया है.निर्वाचन आयोग ने असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को 48 घंटों के लिए विधानसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकते हुए उनके भाई और गोलपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा का भी जिले से तबादला कर दिया है. आयोग से शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि सुशांत बिस्व सरमा का राज्य मुख्यालय में उचित पद पर तबादला किया जाता है और आईपीएस अधिकारी वीर वेंकेट राकेश रेड्डी तत्काल प्रभाव से गोलपाड़ा जिले के नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाते हैं. इस जिले में छह अप्रैल को तीसरे और आखिरी चरण के तहत चुनाव होंगे.
