तीनों कृषि बिल के खिलाफ इन्दौर में भी किसान संगठनों के आव्हान पर प्रभावी धरना 

इन्दौर । अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर इन्दौर में भी विभिन्न किसान संगठनों ने प्रभावी धरने का आयोजन किया। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद देश में पिछले 18 दिनों से अभूतपूर्व किसान आंदोलन चल रहा है। पांच दौर की वार्ता असफल होने के बाद मोदी सरकार और भाजपा के नेता इस किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशें कर रही है। फूट डालने की भी कोशिश हो रही है, जिसे किसानों ने नाकाम कर दिया है और तीनों कृषि बिल वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज के धरने का आयोजन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, इन्दौर इकाई से जुड़े किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान खेत मजदूर संगठन, एटक, एचएमएस सहित अन्य किसान संगठनों और मजदूर संगठनों ने किया था। आज के धरने का नेतृत्व रामस्वरूप मंत्री, कैलाश लिंबोदिया, अरुण चौहान, हराम सूर्यवंशी, प्रमोद नामदेव, एसके दुबे, अजय यादव आदि ने किया। धरना स्थल पर हुई सभा को अरविंद्र पोरवाल, रूद्र पाल यादव, अजीत पवार, राजेंद्र अटल, अरुण चौहान ,रामस्वरूप मंत्री ,नेहा दुबे,  जय प्रकाश गुगरी, हरिओम सूर्यवंशी, सोहनलाल शिंदे, भागीरथ कछवाहा, छेदी लाल यादव,राजेन्द अटल आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन कैलाश लिम्बोदिया ने किया। धरने के पश्चात सभी कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर प्रभावी प्रदर्शन के बाद स्टेशन सुपरिटेंडेंट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई है कि तीनों कृषि विधेयक तत्काल वापस लिए जाएं तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए साथ ही किसानों को लागत से डेढ़ गुना कीमत दिए जाने की व्यवस्था की जाए और इससे कम कीमत पर जो खरीदे करें उसके खिलाफ दंडनीय कार्यवाही की जाए धरने और प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भरत सिंह यादव, अकबर अहमद ,शफी शेख ,रामबाबू अग्रवाल ,माता प्रसाद मौर्य ,रामकिशन मौर्य,अंचल सक्सेना, सालिगराम पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply