तीन माह से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन

तीन माह से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन
 

आयोग ने लिया संज्ञान

सागर जिले के खुरई जनपद पंचायत क्षेत्र की महूना ग्राम पंचायत की कजरई गांव में बीते गुरूवार को कई गरीब, असहाय, आदिवासीजन ट्रेक्टर-ट्रालियों में भरकर एसडीएम खुरई के पास क्षेत्रीय शासकीय उचित मूल्य दुकान के राशन दुकानदार की शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बीते तीन महीनों से राशन दुकानदार उन्हें राशन नहीं दे रहा है और दुकान में असामाजिक तत्वों को बिठाये रखता है। वे अपनी मजदूरी छोडकर राशन लेने 2-3 किमी पैदल चलकर राशन लेने आते हैं, लेकिन दुकानदार कोई भी बहाना बनाकर राशन नही देता है साथ ही यह भी कहता है कि जहां भी मेरी शिकायत करना है, कर दो। मेरा कुछ नही होगा। इस दुकानदार की पहले भी कई लोग शिकायत कर चुके हैं। इस मामले में आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर तथा जिला आपूर्ति अधिकारी, सागर से एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।

Leave a Reply