तीन वाहनों के बीच दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, दो गंभीर

पाटण | चाणस्मा-मेहसाणा रोड पर नळवा के निकट तीन वाहनों के बीच हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का मेहसाणा के अस्पताल में उपचार चल रहा है|
जानकारी के मुताबिक पाटण जिले में चाणस्मा-मेहसाणा हाईवे पर नळवा गांव के निकट रोडवेज, बोलेरो और ऑटो रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई| बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा परखच्चे उड़ गए| इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| जबकि तीसरे शख्स ने अस्पताल में उपचार के वक्त दम तोड़ दिया| दुर्घटना में अन्य दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है| ये लोग बोलेरो में सवार थे और इन्हें मेहसाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
