तीस देशों की सुंदरियों का दिखा दिलकश अंदाज, बोलीं- Vote For India

हसीन चेहरोंं को देेेेखकर लोग मुग्ध थे। निहार रहे थे। धूप में अनेक रूप। 30 देशों की सुंदरियां बहादुरगढ़ की सड़कों पर Vote For India का संदेश दे रही थीं। हाथों में Vote For India लिखी तख्ती थी और उनका समवेत स्वर गूंज रहा था…Vote For India… और फिजाएं संदेश दे रही थीं, लोकतंत्र के यज्ञ में हिस्सा लें। मतदान करें।
वैसे तो 30 देशों की ये सुंदरियां देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड ब्यूटी कांटेस्ट में प्रतिभाग करने भारत आई हुई हैं। इस इवेंट के आयोजक हैं बहादुरगढ़ के संदीप। संदीप ने सोचा कि दिल्ली बहादुरगढ़ से सटा है। क्यों न मतदान के प्रति जागरूकता के लिए अपने शहर में इनसे अपील कराई जाए।
उन्होंने जब सुंदरियों से इस संबंध में बात की तो वे बाखुशी राजी हो गईं। शुक्रवार को बहादुरगढ़ की सड़कों पर स्कूली बच्चों के साथ वे मतदाता जागरूकता रैली में शरीक हुईं। वैसे पहले भी सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर जागरूक करने के लिए संदीप कई देशों की सुंदरियों को बहादुरगढ़ में ला चुके हैं।
इन देशों से पहुंची हैं सुंदरियां
रुस से मरिना कैरटिनोवा, यूएसए से जेनिस अलेकजेंंड्रा, नीदरलैंड से लकीशा जेन बेबेल, बेलारूस से अलीना मैतसिशुकोवा, इक्वाडोर से मारिया अगस्टा, इथोपिया से ऐलिनी जीरे के अलावा अरमेनिया, भूटान, बोलविया, बुल्गारिया, चीन, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, जापान, जमैका, मलेशिया, मैक्सिको, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपिंस, श्रीलंका, तिब्बत सहित देशों की सुदरियां इस इवेेंट में प्रतिभागिता करने आई हुई हैं। इन देशों के अलावा कई और देशों से भी इवेंट विजेता रह चुकी सुंदरियां यहां आई हुई हैं और वे बहादुरगढ़ में मतदान के लिए जागरूक करने पहुंची थीं
