तेजस्वी प्रकाश से नाराज हुए करण कुंद्रा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' में एक–दूसरे से मिले, एक–दूसरे को पसंद करने लगे और आखिरकार इस सीजन में लवबर्ड्स बन गए। उनके रिश्ते को कई बार परखा गया है और दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है। लेकिन अब घर के अंदर दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। दोनों को एक दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है। झगड़ा इतना बढ़ गया कि करण ने तेजस्वी को कह दिया कुछ तो शर्म कर लो….
दरअसल, घर में फिलहाल 'टिकट टू फिनाले' टास्क चल रहा है। इस टास्क में रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा थे। हालांकि, अब इस खेल में से रश्मि देसाई बाहर हो गई हैं, लेकिन टास्ट एपिसोड की सबसे दिलचस्प बात थी कि लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का झगड़ा। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि करण कुंद्रा ने तेजो पर इल्जाम लगाया कि वह कैमरा के सामने रोने का नाटक कर रही हैं।
राखी सावंत, जो अब तक फिनाले वीक में पहुंचने वाली अकेली कंटेस्टेंट हैं और इस हफ्ते टास्क की 'संचालक' हैं, सोशल मीडिया पर #तेजरान के नाम से मशहूर इस जोड़ी के बीच गलतफहमी पैदा करती नजर आ रहीं हैं। राखी तेजस्वी से कहती दिख रही हैं, "करन कह रहा है तू तेजा को जीता रहा है, तू मुझे क्यों नहीं जीता रही?। तो वहीं करण को लग रहा था कि राखी चिटिंग करके तेजा को जीता रहीं हैं।
करण बार–बार तेजस्वी के पास जाते हैं और कहते हैं कि तुम जीतों मुझे कोई एतराज नहीं पर ऐसे चिटिंग तो मत करो। करण नराज हो जाते हैं और तेजा उन्हें मनाती हैं ये बोल कर कि वह करण के विरुद्ध भी नहीं है, लेकिन वह उनके लिए लड़ रही हैं जो उनका साथ दे रहे हैं। जब करण ने उन्हें राखी और देवोलीना के साथ गेम को आगे बढ़ाने पर सवाल किए तब तेजस्वी ने कहा कि उमर आपको और रश्मि को अपनी प्रायोरिटी मानता है और इसलिए जिन्होंने उनका साथ दिया वह उनके लिए आगे खेलेंगी।
करण इस पर गुस्सा हो जाते हैं और तेजा से कहते हैं, 'तू मुझपर शक कर रही है? ये लोग अब मेरे से ज्यादा हो गए हैं। फिर वह चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं। , 'राखी सावंत सच्ची है, मैं झूठा हूं! शर्म कर ले थोड़ी सी' तेजा भावुक हो जाती हैं और अंत में रोती हुई दिखाई देती हैं।
