तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया

नई दिल्ली| दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने खेल को एक पायदान ऊपर ले लिया। आईपीएल 2021 में खेलने का पहला मौका मिलने से पहले एनरिक को 8 मैचों का इंतजार करना पड़ा। बॉलर ने डेविड वार्नर और केदार जाधव का महत्वपूर्ण विकेट लिए और तीन की इकॉनमी रेट से सिर्फ 12 रन दिए। इसके अलावा उन्होंने 151.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो अब तक इस सीजन की सबसे फास्ट डिलीवरी है।एनरिक नॉर्टजे ने अपने पहले ओवर में तीन बॉल 150 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से डाली। उनकी रफ्तार के सामने वॉर्नर टिक नहीं पाए और शून्य पर पैवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 151.37, 150.83, 149.97, 149.29 और 148.76 की स्पीड से बॉल फेंकी। आईपीएल 2021 में नॉर्टजे से पहले सबसे फास्ट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कैगिसो रबाडा के नाम दर्ज था। उन्होंने 148.73 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
