तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 विधायकों ने टीआरएस में शामिल होने की दी अर्जी

नई दिल्ली: एक तरफ पंजाब में अपने दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की आपसी लड़ाई से जूझ रही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस पार्टी को  पार्टी को यह झटका तेलंगाना में लगा है, जहां उसके 18 में से 12 विधायकों ने सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने की तैयारी कर ली है. इन 12 विधायकों ने विधानसभा के स्पीकर को दल बदलने की जानकारी दी है.
कांग्रेस के 12 विधायकों ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोखराम श्रीनिवास रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ विलय करने की जानकारी दी. उधर तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि, विधायकों के विलय के मामले में हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे.

हम सुबह से स्पीकर को खोज रहे हैं लेकिन वह गायब हैं. आप लोग उन्हें खोजने में मदद करें. बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने 119 में से 88 सीटें जीतकर अपनी बहुमत से सरकार बनाई है. वहीं प्रदेश में कांग्रेस ने18 सीटों पर ही जीत दर्ज की है. 

कांग्रेस के दो तिहाई विधायकों के पाला बदलने के चलते उनकी सदस्यता नहीं जाएगी क्योंकि दो तिहाई सदस्यों के पाला बदल करने की स्थिति में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है. 
 

Leave a Reply