तोक्यो के गवर्नर ने देश में जारी आपातकाल बढ़ाने की मांग की

तोक्यो । तोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइको ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में जारी आपातकाल की अवधि बढ़ाने की बुधवार को मांग की। आपातकाल के तहत लोगों को घर में रहना और सामाजिक दूरी बनाए रखना होता है। उन्होंने कहा,तोक्यो में अब भी स्थिति गंभीर बनी हुई है,इसकारण मैं चाहूंगी यह (आपातकाल) अभी जारी रहे। जापान में वायरस के कारण 400 लोगों की जान जा चुकी हैं, इसमें से 100 तोक्यो के थे।आपात स्थिति छह मई को खत्म हो रही है।

Leave a Reply