थर्टी फर्स्ट के लिए लाई गई 22.77 लाख विदेशी शराब पकड़ी गई

राजकोट | राजकोट क्राइम ब्रांच ने गुंदाला गांव की सीमा पर छापा मारकर 22.77 लाख कीमत विदेशी शराब की 480 पेटियां जब्त कर ली| क्राइम ब्रांच ने उस समय रेड की जब शराब की कटिंग चल रही थी| पकड़ी गई शराब थर्टी फर्स्ट और न्यू यर के लिए मंगवाई गई थी| लेकिन शराब के पियक्कडों तक पहुंचने के पहले ही पुलिस ने उसे जब्त कर लिया| पुलिस ने जांच में पता चला कि विजय भीनो नामक तस्कर ने शराब मंगवाई थी| इस खुलासे के बाद पुलिस ने विजय और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने घटनास्थल से रु. 2277760 कीमत की शराब की 5760 बोतलें और ट्रक समेत रु. 3777720 माल सामान जब्त कर लिया| पशु आहार की फर्जी बिल्टी बनाकर पशु आहार के बजाए ट्रक में शराब की पेटियां लादकर अन्य राज्य से राजकोट लाई गई| दूसरी एसओजी ने राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर कृष्णा वाटर पार्क के निकट से 441 शराब की पेटियां जब्त कर ली| पकड़ी गई शराब भी पशु आहार की फर्जी बिल्टी के आधार पर आइशर ट्रक में लाई गई थी| पुलिस ने रु. 1876800 कीमत की 5292 शराब की बोतलें और आइशर ट्रक समेत रु. 338030 का माल सामान जब्त की है| गौरतलब है कि थर्टी फर्स्ट को लेकर राजकोट में बड़े पैमाने पर शराब उतारी गई थी| लेकिनपुलिस शराब तस्करों और पियक्कडों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है| राजकोट क्राइम ब्रांच और एसओजी पुलिस द्वारा अलग अलग रेड कर शराब से लदे दो ट्रकों को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है|
