थर्ड ट्राइमेस्टर में अपकमिंग फिल्म सनक की डबिंग करने पहुंची नेहा धूपिया,

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा ने पिछली प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक शूटिंग की थी जिसके बाद वो दोबारा अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में अपकमिंग एक्शन फिल्म सनक की डबिंग करने पहुंची हैं। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस को सांस फूलने, कमर दर्द और कई परेशानियां हुईं, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सेशल पूरा कर लिया है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना ये अनुभव साझा किया है।
नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डबिंग सेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, तीसरे ट्राइमेस्टर में डबिंग करना एक बेहद अलग काम है। जब मैं शूटिंग कर रही थी तब मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि मैं इस कंडीशन में वापस आऊंगी। सांस फूलने, कमर दर्द और डकारों के बीच, हमेशा खड़े रहना और बल को फिर से बनाने के लिए बैठे रहना ही एकमात्र रास्ता था।
आगे एक्ट्रेस ने लिखा, मुझे डबिंग बेहद पसंद है, ये आपको एक संतुलित वातावरण में कुछ रीक्रिएट करने का अवसर देता है, लेकिन जब आप प्रेग्नेंट हो तो ये सब अलग तरह से करना होता है। ये सनक की कास्ट और क्रू के लिए है। मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया और अब मैं इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।
विपुल शाह द्वारा निर्मित एक्शन फिल्म सनक में विद्युत जामवाल, नेहा धूपिया, रुकमणि मैत्रा और चंदन रॉय लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कनिष्क वर्मा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।
