थोड़ी राहतः हरियाणा के ज्यादातर शहरों में घटा प्रदूषण तो 6 शहरों में रात को बढ़ा

करीब 10 दिनों के बाद मंगलवार को दमघोंटू हवा से हरियाणा के लोगों को राहत मिली। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में प्रदूषण स्तर घट गया। हालांकि रात आठ बजे यमुनानगर समेत प्रदेश के छह शहरों का प्रदूषण स्तर फिर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिन में पानीपत की हवा हरियाणा में सबसे अधिक खराब रही, जहां एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। वहीं रात आठ बजे यमुनानगर का प्रदूषण स्तर औसत एक्यूआई 201 से बढ़कर 405 पर पहुंच गया।

वहीं बहादुरगढ़, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और नारनौल की हवा में बहुत सुधार मिला। इन शहरों में रात आठ बजे एक्यूआई 100 से नीचे आ गया।

दूसरी तरफ अंबाला, बल्लभगढ़, कैथल, सोनीपत, करनाल, पानीपत और सिरसा में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से मौसम में परिवर्तन होगा। आठ नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश से भी वातावरण के और साफ होने की उम्मीद है।

      शहर औसत रात आठ बजे
अंबाला      246      304
बल्लभगढ़      316      337
जींद      321      230
कैथल     305      359
करनाल     296      312
पानीपत      361     317
सोनीपत     184     354
यमुनानगर       201     405

हिसार में 12 दिनों बाद एक्यूआई आया 300 से नीचे
शहरवासियों को 12 दिनों के बाद दूषित हवा से राहत मिली। मंगलवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 92 रहा तो शाम आठ बजे  296 पर पहुंच गया।

 

Leave a Reply