दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी सई मांजरेकर

सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सलमान खान चुलबुल पांडे की भूमिका में एकदम गजब लुक में दिख रहे हैं। ट्रेलर में आगे के हिस्से में सलमान और सोनाक्षी रोमांस करते दिख रहे हैं। इसके बाद ट्रेलर आपको थोड़ा हैरान कर सकता है, क्योंकि सोनाक्षी से अलग एक अभिनेत्री सई मांजरेकर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर देखकर साफ है कि पिछली दो फिल्मों की तरह ही दबंग सीरीज की इस फिल्म में भी पूरा मसाला डाला गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए काफी है।
20 दिसंबर को दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दबंग 3 के लिए सलमान खान ने अपना वजन घटाया है। दबंग 3 में दक्षिण के सुपरस्टार किच्चा सुदीप नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में किच्चा सुदीप के किरदार का नाम बल्ली होगा। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। दबंग 3 के मोशन पोस्टर्स ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
ट्रेलर की बात करें तो इसमें सबसे पहले नजर आती है चुलबुल पांडे की वर्दी तो इसके बाद सामने आते हैं मूंछों पर ताव देते हुए स्वंय चुलबुल पांडे। जो कहते हैं, 'कमाल करते हो पांडे जी, जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशंस तो सलमान खान क्यों करेंगे फिल्म का प्रमोशन।'
इस धांसू एंट्री के बाद एक बार फिर पांडे अपने प्रशंसकों को अपने स्वागत करने की तारीख याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'आज से लेकर 20 दिसंबर तक और उसके बाद भी स्वागत नहीं करोगे हमारा।'
'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान इसके निर्माता हैं।
इस फिल्म को रोहित नैय्यर ने निर्देशित किया है और संवाद राज शांडिल्य ने लिखे हैं। नैय्यर ने इससे पहले 2009 की फिल्म 'शैडो' में काम किया था, जिसमें मिलिंद सोमन, सोनाली कुलकर्णी और हृषिता भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे। अभी फिल्म की कास्टिंग चल रही है और शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। 'दबंग 3' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
