दमोह विधानसभा उपचुनाव- 11 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम, पहली बार मैदान में दो महिलाएं भी

दमोह. दमोह विधानसभा उपचुनाव में 37 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए. इनमें से दोपहर 3 बजे के बाद 11 लोगों ने फॉर्म वापस ले लिए और 4 फॉर्म निरस्त हो गए. इस तरह अब दमोह उपचुनाव में 2 महिला समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, इस बार तीन महिला उम्मीदवारों ने भी नामांकन फार्म जमा किया है. इनमें से एक का फार्म निरस्त हो गया. चुनाव प्रक्रिया के चलते शनिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था. सुबह से नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. सभी उम्मीदवारों ने अपने अनुसार चुनाव चिन्ह की मांग की है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार उपचुनाव में अब तक प्रमुख दलों द्वारा महिला प्रत्याशी नहीं उतारी है. दमोह सीट पर वर्ष 1951 से 2018 तक भाजपा हो या कांग्रेस किसी ने महिलाओं को मौका नहीं दिया, लेकिन इस बार दो महिलाएं मैदान में उतरी हैं.
 

Leave a Reply