दरभंगा सहित आसपास के इलाके हाल से बेहाल, लोग ऊंचे स्थानों पर कर रहे पलायन

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में पिछले 6 दिन से हो रहे मानसून की बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी से अचानक जिले की सभी नादियों में उफान आ गयी है. नदी में पानी का दबाब  बढ़ने के कारण अचानक कई जगहों पर कमला बलान पर बना बांध भी टूट गया है. इससे तारडीह, गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर प्रखंण्ड के दर्जनों गाव में बाढ़ का पानी फैल गया है.

बाढ़ की वजह से कई गांव की की स्थिति बदतर हो गई है. वहीं, खेत खलिहान डूबने से धान, मक्का, अरहर, मूंग, तिल, केला तथा मौसमी सब्जियों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ का पानी और बढ़ने की आशंका से निचले इलाके से लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं. वहीं, स्थानीय लोगो का आरोप है कि अभी तक जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की सुधि नहीं ली है. 

दरभंगा में कमला नदी में पानी के दबाब के चलते तारडीह प्रखंण्ड के कैथवार, ककोढ़ा घनश्यामपुर प्रखंण्ड के कुमरौल तथा गौड़ाबौराम प्रखंड के मंसारा के पास देर रात तटबंध टूट जाने से पुरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है की देर रात अचानक गांव में पानी घुस गया है. जिसके बाद हमलोग लोग अपनी जान माल को बचाने में जुट गए है. लेकिन बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अबतक जिला प्रशासन के तरफ से एक भी नाव नहीं दिया गया है. अगर देर रात किसी की तबियत खराब हो जाती है. 

बाढ़ प्रभावित इलाके में जहां जहां महिलाएं व बच्चे फंसे हुए हैं, उन्हें वहां से निकालने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा की पीएचसी के डॉक्टरों वगैरह को भी राहत कार्य में लगाए गए हैं. प्राइमरी हेल्थ की जो भी सुविधा है, उसके लिए पर्याप्त दवा की भी व्यवस्था करा लिए हैं. इस तरह से हमलोग स्थिति को नियंत्रण करने के प्रयास में लगे हुए हैं. 

वहीं, आपदा प्रबंधन ने मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है. 

राज्य आपातकालीन केंद्र 0612- 2294204/05/10
जिला कंट्रोल रूम अररिया का नम्बर 06453-222309
जिला कंट्रोल रूम किशनगंज 06456-224152
जिला कंट्रोल रूम सुपौल 06473-224005
जिला कंट्रोल रूम मधुबनी 06276-222576
जिला कंट्रोल रूम पूर्वी चम्पारण  06252-242418
जिला कंट्रोल रूम शिवहर  06222-257060/61
जिला कंट्रोल रूम सीतामढ़ी  06226-25031

दरभंगा में बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी मोबाइल नंबर जारी किया है.

दरभंगा जिला पदाधिकारी- 9473191317
अपर समाहर्ता- 947319 1318
अनुमंडल पदाधिकारी सदर- 9473191319
अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर- 9473191320 
अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल- 9473191321
प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन- 8544412322 
जिला नियंत्रण- 06272-240600
जिला आपदा प्रबंधन- 06272-245821
 

Leave a Reply