दस प्रमुख कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 60,198 करोड़ बढ़ा

नई ‎दिल्ली । देश की 10 प्रमुख कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 60,198.67 करोड़ की वृद्धि हुई। इसमें सबसे  अ‎धिक फायदा इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ‎लिमिटेड (आरआईएल), हिन्दुस्तान यूनिलीवर ‎लिमिटेड (एचयूएल), इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल भी लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 19,849.41 करोड़ रुपए उछलकर 5,26,627.07 करोड़ रुपए, टीसीएस का एमकैप 17,204.68 करोड़ रुपए बढ़कर 10,91,362.33 करोड़ रुपए एचयूएल की बाजार हैसियत 16,035.72 करोड़ रुपए बढ़कर 5,63,881.75 करोड़ रुपए, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,518.83 करोड़ रुपए बढ़कर 2,82,079.59 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक 2,544.02 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 3,88,414.04 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडसट्रीज ‎लिमिटेड का एमकैप 1,046.01 करोड़ रुपए बढ़कर 12,64,021.09 करोड़ रुपए पहुंच गया। 
वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 7,755 करोड़ रुपए घटकर 7,69,364.60 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,445.63 करोड़ रुपए कम होकर 4,41,728.42 करोड़ रुपए, बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 4,121.69 करोड़ रुपए कम होकर 3,12,360.19 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 2,263.57 करोड़ रुपए घटकर 3,54,590.10 करोड़ रुपए पर आ गया। सर्वाधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों में आरआईएल शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Leave a Reply