दहेज के लिये विवाहिता को प्रताडित करने वाला पति, सास जायेगे जेल

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में नवविवाहिता को दहेज के लिये मारपीट कर उसपर माचिस की जलती तीली फेंकने वाले पति, सास ओर ननद को पुलिस जेल भेजने की तैयारी मे है। हालांकि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, सास, ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। मामले मे थाना पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 में पीले क्वार्टर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ननद दहेज लाने के लिए प्रताडित करती थीं। वहीं अपनी मां के कहने पर पति आसिफ भी उसके साथ मारपीट करता था। बीती सुबह भी आसिफ ने पत्नी के साथ मारपीट कर की इसी दौरान सास ने माचिस की तीली जलाकर बहू के ऊपर फेंकी। जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिवार वाले वहां पहुंचे और बेटी का इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दहेज एक्ट और आग से जलाने का केस दर्ज किया है। 

Leave a Reply