दाती महाराज के साथ १३ करोड़ में क्राइम ब्रांच ने की सेटिंग, लगे आरोप! 

नई दिल्ली । दाती मदनलाल राजस्थानी और उसके ३ भाइयों के खिलाफ रेप मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पर संगीन आरोप लगे हैं। हाईकोर्ट के सामने दावा किया कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दाती से १३ करोड़ की घूस ली। आरोप लगाने वाले शख्स आसिफ खान उर्फ आशु महाराज के खिलाफ यौन शोषण और रेप मामले में आरोपी है। उसने कोर्ट से जमानत दिए जाने की गुहार लगाते हुए ये चौंकाने वाले आरोप लगाए। आशु महाराज के मामले को भी रफा-दफा करने के लिए क्राइम ब्रांच ने अपने दलाल के जरिए ७ करोड़ की घूस मांगी थी। रविशंकर शर्मा नाम के इस आरोपी की ओर से यह सनसनीखेज खुलासा जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच के सामने किया है। उन्होंने आरोपों को गंभीर माना और निर्देश दिया कि डीसीपी इस मामले में डिटेल स्टेटस रिपोर्ट दायर करें, वह भी पुलिस कमिश्नर के जरिए। शर्मा ने अपने आरोपों से जुड़े जो सबूत कोर्ट के सामने रखे, उन्हें देखने के बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। 
    जस्टिस सचदेवा का कहना है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और आयकर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। डीसीपी को अगली सुनवाई की तारीख १६ मई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। शर्मा ने अपनी जमानत याचिका के साथ बातचीत की सीडी और वॉट्सऐप चैट की डिटेल कोर्ट के सामने रखी थी। उसने आरोप लगाया कि घूस मांगने वाले का दावा था कि दाती महाराज ने १३ करोड़ की घूस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को दी थी। शर्मा की ओर से उसके वकील जेपी सिंह ने ये चीजें कोर्ट में पेश कीं। 
    सिंह ने दावा किया कि उनके क्लाइंट बेकसूर और यौन शोषण के आरोप झूठे हैं। पुलिस ने एक एनजीओ और बिल्डर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा, इस मामले को खत्म कराने के लिए आसिफ उर्फ आशु महाराज से ७ करोड़ की घूस मांगी गई थी लेकिन बातचीत के बाद पुलिस का दलाल राम नरेश शर्मा दो करोड़ पर मामले को रफा-दफा करवाने के लिए तैयार हो गया था। इन आरोपों की पुष्टि के लिए उन्होंने राम नरेश शर्मा और आसिफ खान के करीबी शिव कुमार के बीच हुई वॉट्सऐप चैट की डिटेल, मोबाइल पर बातचीत की सीडी भी कोर्ट में पेश की।

Leave a Reply