दिग्विजय सिंह के बयान पर शाहनवाज हुसैन का पलटवार, कहा- ‘वही गलती दोहरा रहे हैं जो पहले कर चुके हैं’

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) द्वारा बीजेपी (BJP) नेताओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान (Offensive statement) पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. दिग्विजय सिंह के विवादित बयान (Disputed statement) पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने पलटवार (Counterattack) किया है.
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा है कि वे वही गलती दोहरा रहे हैं जो वो पहले कर चुके हैं. उन्होंने हिंदू समाज को पहले आतंकी करार दिया था. इतना ही नहीं दिग्विजय ने तब हिंदू टेरर (Hindu Terror), सैफ्रन टेरर (Saffron Terror) और हिंदू आतंकवादी (Hindu Terrorist) की भी बातें कही थीं. अब वो हिंदू समाज को गैर मुस्लिम कह रहे हैं और पूरे समाज पर पैसे लेकर जासूसी करने का आरोप लगा रहे हैं.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई भी जासूसी (Spying) करे कानून (Law) सभी के लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी पर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिस तरह के शब्दों का दिग्विजय सिंह प्रयोग कर रहे हैं, वो कहीं से स्वीकार्य नहीं है.
वहीं अब अपने विवादित बयान पर ट्वीट कर सफाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी पर ISI से पैसा लेकर जासूसी करने का आरोप नहीं लगाया है.
