दिलीप कुमार की ओर से कई महीनों से गरीबों को भोजन भेज रही हैं सायरा बानो

अभिनेत्री सायरा बानो ने अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पति उनके लिए सदैव जीवित रहेंगे। बानो ने कहा कि दिलीप के शारीरिक रूप से साथ नहीं होने के कारण ''एक बड़ा खालीपन'' पैदा हो गया है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि उनके पति हर कदम पर उनके साथ हैं। सायरा ने कहा, 'मैं प्रार्थना करूंगी, उन्हें याद करूंगी। मैं जुहू गार्डन (जुहू कब्रिस्तान) जाना चाहती हूं, जहां वह (दफन) हैं।' 'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'नया दौर' और 'राम और श्याम' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरने वाले दिलीप साहब के इससे पहले के जन्मदिनों को याद करते हुए बानो ने कहा कि उनके जन्मदिन पर भारत और दुनिया भर से उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं भेजते थे और घर फूलों एवं रंगीन गुलदस्तों से भर जाता था। बानो ने कहा कि कुमार को लोगों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने कहा कि साहब जीवंत व्यक्ति थे और खाने के बहुत शौकीन थे, उन्हें साधारण कपड़े पहनना और खेलना पसंद था। बानो ने कहा कि कुमार के निधन के बाद एक बड़ा खालीपन सा आ गया है।

Leave a Reply