दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते फिर चलेगा बारिश का दौर

नई दिल्ली| दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश का दौर भले ही रुक गया हो लेकिन, अभी इस बरसात से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में फिर से बारिश का दौरा शुरू होगा। अभी फिलहाल राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक दिल्ली हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में मौसम विभाग के माहिरों का तर्क है कि अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू कश्मीर में लौटते मानसून के चलते बुधवार तक यहां पर बारिश के आसार बन रहे हैं। बता दें कि इस बारिश का किसानों को बेसब्री से इंतजार हैं। 
हिमाचल के कई स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी, आज भी बारिश के आसार
वहीं हिमाचल प्रदेश में आज कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19, 20 व 21 को प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Leave a Reply