दिल्ली एयरपोर्ट पर VIP मूवमेंट के चलते 13 फ्लाइट डायवर्ट, घंटों फंसे रहे पैसेंजर्स

नई दिल्ली.आईजीआई एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के चलते शनिवार को दिल्ली से आने-जाने वाली कई फ्लाइट डायवर्ट की गईं, कुछ लेट हुई। इसके चलते पैजेंसर्ज को दिक्कत का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अफसरों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शाम 5.30 से 6.15 बजे के बीच 13 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। एटीसी के सूत्रों के मुताबिक, लगातार VIP चार्टर्ड प्लेन्स की लैंडिंग के चलते एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा। उधर, ओडिशा के बीजू जनता दल (BJD) सांसद कलिकेश सिंह देव ने ट्वीट कर इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है। जेट की पटना फ्लाइट 6 घंटे लेट आई…
– मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट की वेबसाइट के हवाले से दावा किया गया है कि रात 9 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वालीं करीब 90 घरेलू उड़ाने लेट हैं या उन्हें डायवर्ट कर दिया गया है।
– उधर, जेट एयरवेज ने ट्वीट किया, ''वीआईपी मूवमेंट के चलते एयर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया। कुछ फ्लाइट पर इसका असर पड़ा है। पैसेंजर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।''
– जानकारी के मुताबिक, कई फ्लाइट एक घंटे से ज्यादा लेट हुईं। पटना से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट थी। यह दोपहर 2.50 बजे की बजाय रात 8.59 बजे आई।
BJD सांसद ने ट्वीट कर नाराजगी जताई
– ओडिशा की बोलंगिर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए कलिकेश सिंह ने एविएशन मिनिस्टर अशोक गजपति राजू को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''पीएमओ इंडिया के मूवमेंट के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट 3 घंटे लेट हुई। ये तरीका बिल्कुल बेतुका है। मैं कभी ऐसे खराब मैनेजमेंट के बारे में नहीं देखा।''
VIP मूवमेंट पर पैसेंजर्स ने जताई नाराजगी
– @aneesh ने ट्वीट किया, ''दिल्ली-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट 863 एक घंटा लेट है। एअरक्राफ्ट के देरी से आने और वीआईपी मूवमेंट के चलते अफरातफरी का माहौल है। आम आदमी को कब वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा?''
– @AJITDrgupta ने लिखा- ''कोई वीआईपी मूवमेंट के चलते शाम 5 बजे से दिल्ली एयरपोर्ट के सभी गेट बंद हो गए। शर्मनाक…।''
IGI पर रोजाना 1200 फ्लाइट का मूवमेंट
– बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 1200 फ्लाइट का मूवमेंट होता है। यहां तीन रनवे हैं। इसे देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट माना जाता है। पीक टाइम में हर घंटे 70 फ्लाइट मूव करती हैं।
