दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में एहतियाती डोज फ्री, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का ऐलान

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में बहुत जल्द ही लोगों को एहतियाती डोज फ्री में लगाई जाएगी। दिल्ली में जिन लोगों ने कोविड की दोनों डोज लगवाली हैं और दूसरी डोज को 9 महीने पूरे हो गए हैं वह लोग एहतियाती डोज ले सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने वैक्सिनेशन प्रोग्राम के तहत नई व्यवस्था जारी की है। 

दिल्ली में 18 साल से 59 साल के बीच वालों के लिए 10 अप्रैल से एहतियाती डोज दी जा रही है। इस डोज के लिए निजी अस्पतालों में लोगों को 386 रुपये देने पड़ रहे है। इसलिए अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने ऐलान किया है कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में एहतियाती डोज दी जाएगी और इसका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से मरने वालों के परिवार को मुआवजा राशि के लिए दावा दायर करने की समय सीमा तय की है। इसके अनुसार 20 मार्च से पहले मौत के मामले में मुआवजे के दावे दायर करने के लिए 24 मार्च से 60 दिनों की समय सीमा लागू होगी।

Leave a Reply