दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख 57 हज़ार क्यूसिक पानी

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर हथनीकुंड बैराज से शनिवार को 2 लाख 57 हज़ार क्यूसिक पानी फिर से छोड़ा गया. पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन ने किया यमुना के साथ लगते इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है. राज्य के सिंचाई विभाग ने हाई फल्ड घोषित कर दिल्ली सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया है. दिल्ली में अगले 72 घंटे के बाद यमुना का पानी दस्तक देगा. जिसके चलते दिल्ली में यमुना के आसपास के निचले इलाक़े पानी की चपेट में आ सकते है. अभी जलस्तर 203 मीटर है, जो खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे है. 

यमुनानगर में यमुना नदी ख़तरे के निशान से उपर बह रही है. यहां यमुना नदी का जलस्तर 2 लाख 55 हज़ार क्यूसिक पर पहुंचा गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान है. बीते चौबीस घंटों में आयानगर में 11.7 MM, सफदरजंग में 8.7MM, पालम में 7.8 MM और लोधी रोड में 9.4 MM बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 10km/hr के लगभग रही.
 

Leave a Reply