दिल्ली में 11 वर्षीय किशोरी से रेप, आरोपी नाबालिग मदरसे से गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर की रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किडनैपिंग और रेप का मामला सामने आया है. लड़की 21 तारीख की शाम को अचानक अपने घर के पास से लापता हो गई थी. घरवालों ने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद परिवार वालों  ने उसी शाम गाजीपुर पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. 24 घंटे के बाद लड़की के फोन सीडीआर से पुलिस ने लड़की का पता लगा लिया. लड़की की लोकेशन गाजियाबाद के एक मदरसे में थी. वहां गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने दबिश दी और लड़की मदरसे से बरामद कर लिया. साथ ही मदरसे के मौलवी और एक नाबालिग 17 साल के लड़के को पूछताछ के लिए थाने ले आयी है.

पुलिस को लड़की की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमे वह लड़के साथ जाते हुए दिख रही थी. पीड़ित लड़की ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान में कहा कि उसे 17 साल का नाबालिग लड़का अपने साथ गाजियाबाद के अर्थला इलाके के मदरसे में ले गया था. पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई. इसके बाद पॉक्सो एक्ट और रेप का केस दर्ज कर लिया गया. आरोपी नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. लड़की के परिवार का कहना है की उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है. मदरसे के अंदर मौलवी और अन्य लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया है. उन सभी लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से इस घटना को लेकर गाजीपुर थाने में प्रदर्शन भी चल जा रहा है. फिलहाल लोकल पुलिस से ये केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है और मौलवी की भूमिका जांची जा रही है. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी रविन्द्र यादव के मुताबिक लड़की को एक दिन के लिए मदरसे में रखा गया था. आरोपी नाबालिग लड़का भी मदरसे में पढ़ाई करता है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Leave a Reply