दिल दहला देने वाली वारदात: दोस्त की हत्या कर शव को टुकड़ों में काट फ्रिज में रखा

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले  30 साल के युवक का शव उसी के दोस्त के कमरे में पड़े फ्रिज से बरामद हुआ है। शव के टुकड़े करके पॉलीथीन में पैक कर फ्रिज में रखा रका हुआ था। मरने वाले कि पहचान विपिन चंद जोशी के रूप में हुई है। घटना महरौली इलाके के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की है। मृतक विपिन 10 अक्तूबर से लापता था। 12 अक्तूबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उत्तराखंड का रहने वाला विपिन जोशी फियो नाम के रेस्टोरेंट में बार टेंडर के तौर पर काम करता था।

विपिन जोशी के भाई ने बताया कि वह विपिन की तलाश में थे, तभी किसी ने बताया कि उसको  बादल मंडल के साथ देखा था। जब वह बादल मंडल के घर आया तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था लेकिन घर से अजीब से बदबू आ रही थी। शक होने पर पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और अंदर गए तो पूरा घर बदबू से भरा हुआ था। पुलिस ने तलाशी ली तो फ्रिज खोलते ही हैरान रह गए। विपिन के शव के टुकड़े किए हुए थे और उसे फ्रिज में रखा हुआ था।

विपिन का सिर काटकर फ्रीजर में रखा गया था. पेट के हिस्से को काटकर फ्रिज के निचले हिस्सा में रखा था और तीसरा टुकड़ा पैर को उससे नीचे रेक में रखा गया था। पुलिस को कमरे से चॉपर भी बरामद हो गया है, जिससे लाश के टुकड़े किए गए हैं। घर से शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं। पुलिस को शक है कि विपिन की हत्या बादल मंडल ने की होगी। हालांकि बादल मंडल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply