दिशा और टाइगर के रिश्ते को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने किया खुलासा 

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने उनके और दिशा पटानी के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ से टाइगर और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया। इस पर कृष्णा श्रॉफ ने कहा, आप लोग जानते हैं कि मैं कभी भी झूठ नहीं बोलती हूं। टाइगर 100 प्रतिशत सिंगल है और वह इस दौरान किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बहन के इस बयान से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर आ रही अटकलें पूरी तरह साफ हो गईं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'वॉर' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने अपने स्टंट्स और जबरदस्त एक्शन सीन से लोगों को हैरत में डाल दिया था। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं। 

Leave a Reply