दीपावली स्नेह मिलन में महानिदेशक पुलिस ने दी शुभकामनांए

जयपुर । पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेषवासियों को दीपावली के पावनपर्व पर सुरक्षित, स्वस्थ एवं स्वच्छ दीपावली के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
शुक्रवार को सांय पुलिस मुख्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी स्नेह सद्भाव, एकता व भाईचारें की भावना बढ़ाने वाला है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनांए दी।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में महानिदेषक प्रषिक्षण राजीव दासोत, महानिदेषक कानून व्यवस्था एम.एल. लाठर , अतिरिक्त महानिदेषक सर्वश्री पी.के.सिंह, यू.आर.साहू, के. नरसिम्हा राव, भूपेन्द्र कुमार दक, उमेष मिश्रा, श्रीमती नीना सिंह, राजीव शर्मा, डॉ. रवि मेहरडा, ए. पोनूचामी, हेमन्त प्रियदर्षी, संजय अग्रवाल, गोविन्द गुप्ता, सुनील दत्त, अमृतकलष, जयपुर पुलिस आयुक्त आन्नद श्रीवास्तव, महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती प्रषाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसफ, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, विषाल बंसल, वी.के.सिंह, हवा सिंह घुमरिया, एस.सेंगाथिर, आलोक वषिष्ठ, रूपेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे।
