दुनियाभर में करीब 7.8 करोड़ कार कम बिकीं

नई दिल्ली । कोरोना महामारी ने बीते साल दुनियाभर में कार कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित किया। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स के मुताबिक, महामारी की वजह से 2020 में दुनियाभर में कार प्रोडक्शन 16 फीसदी तक गिर गया। ओईका के अध्यक्ष, फू बिंगफेंग ने कहा कि कम से कम 78 मिलियन (करीब 7.8 करोड़) कार बिक्री की कमी के साथ ऑटो सेक्टर ने अपने सबसे बेर दौर का सामना किया। आर्गनाइजेशन द्वार जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते साल यूरोप में कार प्रोडक्शन 21 फीसदी तक गिर गया। वहीं, नॉर्थ अमेरिका में प्रोडक्शन 20त्न और साउथ अमेरिका में 30 फीसदी तक गिर गया। हालांकि, एशिया में कार प्रोडक्शन में 10त्न की गिरावट आई। दुनियाभर में कुल कार प्रोडक्शन का आधा प्रोडक्शन एशिया में ही होता है।
