दूल्हा नई नवेली दुल्हन और साली को लेकर लौट रहा था घर, धमाके के साथ जली कार

भीलवाड़ा. राजस्थान में भीलवाड़ा से दूल्हा (Groom) और दुल्हन (Bride) लेकर लौटते समय कार (Car) में अचानक आग (Fire) लग गई. कार में पहले धमाका हुआ उसके बाद देखते ही देखते कार पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी. भीलवाड़ा जिले का माण्‍डल में रहने वाला दुल्‍हा राजसमन्‍द जिले के कुरज से अपनी दुल्‍हन को लेकर लौटा रहा था तभी नेशनल हाईवे पर उसकी कार के इंजन में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने अपनी सुझबुझ से दुल्‍हा-दुल्‍हन के साथ ही दुल्‍हन की बहन को भी कार से बाहर निकाल कर तीनों की जान बचा ली.
इस घटना की सूचना मिलने पर गंगापुर से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी जल चुकी थी. आग के कारणों का अभी त‍क पता नहीं चल पाया है
ड्राइवर ने तीन लोगों की बचाई जान
माण्डल के रहने वाले दुल्‍हा सतीश जीनगर अपनी दुल्‍हन हेमलता को लेने राजसमंद के कुरंज ग्राम में गया था. दुल्‍हन के साथ सात वचन लेकर उसे अपनी बनाकर जब वह अपने घर अलसुबह कार में आ रहा था तभी नेशनल हाईव 758 पर पोटलां ग्राम के पास अज्ञात कारणों के चलते कार में आग लग गई.
इस दौरान कार में दुल्‍हा और दुल्‍हन के साथ ही दुल्‍हन की बहन और कार चालक भी कार में ही मौजूद थे. आग लगते ही ड्राइवर हिम्‍मत सिंह राठौड़ ने सुझबूझ के साथ कार को रोका और सभी को कार से बाहर निकल लिया.

Leave a Reply