दूसरी की खुशी के लिए खुद मजाक बनी अनुष्का

 
मुंबई । बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरों की खुशी के लिए खुद का मजाक बन गइ हैं। क्योंकि उन्होंने खुद से अधिक दूसरों की खुशी की चिंता रहती है। वह हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती हैं। इस वजह से अनुष्का पर सबसे अधिक मीम्स बनते हैं लेकिन वह कभी उन्होंने नाराजगी नहीं जताई। बल्कि दूसरों की हंसी के लिए खुद उन मीम्स को शेयर तक किया। इस बार भी अनुष्का ने अपने मीम्स बनानेवालों के सामने एक बड़ी लकीर खींची है। लॉकडाउन के समय में मीम्स बनाकर लोगों ने अनुष्का का मजाक उड़ाया। दरअसल, अनुष्का का मानना हैं कि यह वह वक्त है जब हर इंसान हंसना चाहता है। उसे बहाना चाहिए हंसने का। बस फिर क्या था अनुष्का खुद के ऊपर बने मीम्स को शेयर करते हुए बिल्कुल नहीं हिचकीं। बल्कि खुशी-खुशी उन्होंने ऐसा किया। अनुष्का ने ऐसा किया क्योंकि वह जानती हैं कि 21 दिन घर में बंद रहकर कोई भी बोर हो जाएगा। ऐसे में अगर मीम्स के जरिए उनके होठों पर मुस्कान बिखर जाए तो इससे अच्छा क्या होगा। इसलिए अनुष्का ने गुस्सा जताने की जगह इस माहौल में उसका सही सदुपयोग कर दिया। जानती हैं कि इस माहौल में खुद को हंसाने की सभी कोशिश कर रहे हैं। फिर वह यह भी जानती हैं कि बनाने वाले बनाएंगे। बोलने वाले बोलेंगे। पर, अपना काम क्या है। समाज के लिए क्या हम खुद पर हंसी का मौका देकर उन्हें हसा सकते हैं।
 

Leave a Reply