दूसरे प्रदेशो के थे ज्वैलर्स के ड्राईवर को गोली मारने वाले बदमाश

भोपाल। राजधानी के कोतवाली इलाके में शनिवार की रात अग्रवाल ज्वैलर्स के मालिक जय मोहन अग्रवाल के ड्रायवर अब्दुल रहमान को गोली मारने और उसके हाथ में मौजूद बैग झपटने के मामले में पुलिस छानबीन के दोरान नया मोड आ गया है। सुत्रो के अनुसार जांच पुलिस के हत्थे चढे संदेही से पूछताछ मे खूलासा हुआ है की गोली मारने वाले बदमाश महाराष्ट्र ओर के ओडिशा के है, वही सुत्रो का यह भी दावा है की आरोपियो के बारे मे पुलिस को अहम जानकारिया हाथ लगी है, जिसके आधार पर पुलिसक की देढ दर्जन टीमे राजधानी सहित महाराष्ट्र सहित ओडिशा मे भी बदमाशो की घेरांबदी मे लगी है। सुत्रो के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो मे शामिल दो आरोपी छात्र है। आला अधिकारियो का दावा है की जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। गोरतलब है की पुलिस को छानबीन के दोरान आरोपियों के तीन और स्थानों से सीसीटीवी फुटैज मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बुधवारा के रास्ते आए कोतवाली थाने के पास स्थित दा बिग सेल के साइड वाली गली से अंदर घुसे थे। बदमाश उसी रास्ते से बाहर निकले थे। इसके बाद में चारबत्ति चौराहा से होते हुए तलैया थाने की ओर गए। वहीं हिरासत में लिए एक संदेही से पूछताछ जारी है। जांच में जुटी पुलिस की बीस टीमें लगातार काम कर रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले करीब पौने दो सौ पुराने गुंडे और बदमाशों से पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ कर चुकी है। वहीं पुलिस हिरासत में आए मुख्य संदेही से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। भोपाल में आरोपियों की मदद करने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
